जिला कोर्ट परिसर में शनिवार को इंदौर बार एसोसिएशन की
सदस्या एवं भाजपा सांसद सुमित्रा महाजन की सांसद निधि से टाईल्स लगना
शुरू हो गई है। इंदौर बार एसोसिएशन के सचिव गोपाल कचोलिया ने बताया कि
श्रीमती महाजन ने सांसद निधि से पांच लाख की सहायता दी है जिससे जिला
कोर्ट परिसर में टाईल्स लगाई जाना है शनिवार को इस कार्य का श्रीगणेश हो
गया। फिलहाल कमिश्नर आॅफिस के पास वाले गेट से कार्य शुरू हुआ है जो तीन
दिन तक चलेंगा। संभवत: मंगलवार को इसका लोकार्पण हो जाएंगा, लोकापर्ण
कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार नहीं हुई है। एसोसिएशन कोर्ट परिसर के विकास
में जुटा है, कोशिश है कि समस्त कच्चे स्थान पर टाईल्स लग जाएं। ंसांसद
ने घोषणा की थी कि जिला कोर्ट के विकास के लिए जो आर्थिक सहायता आवश्यक
होगी वे उपलब्ध कराने से पीछे नहीं हटेंगी। पांच हजार सदस्यों वाले संघ
में इंदौर से श्रीमती महाजन एकमात्र सांसद है।

|